फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटाखों से जलने या अन्य दुर्घटना होने पर डायल करें 108

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एंबुलेंसों को 24 घंटे सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 108 एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि दिवाली पर बस्ती जिले में 108 की 34 एंबुलेंस और 102 की 35 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें