फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात दस बजे शुरू हुआ विसर्जन...सुबह तक कतार

Wed, 08 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र से लेकर 15 दिन तक चलने वाले दुर्गा पूजा समारोह का समापन मंगलवार को हुआ। शहर में नवरात्र की सप्तमी से शुरू उत्सव का समापन पूर्णिमा को किया गया। शाम ढलने के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन की गहमागहमी शुरू हो गई। अमहट घाट पर रात दस बजते ही प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ तो यह सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद दुर्गा पंडालों से वाहनों पर पूरे साज-सज्जा के साथ प्रतिमाओं को लेकर आयोजन समितियां विसर्जन के लिए निकलीं तो मूर्तियों की संख्या बढ़ती गई। प्रशासन के आंकड़े के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 370 प्रतिमाएं स्थापित थीं। लेकिन, विसर्जन स्थल पर यह आंकड़ा डेढ़ गुना से अधिक निकला। लगभग 1800 प्रतिमाओं का विसर्जन कराने में मशक्कत करनी पड़ी। माता रानी को अटूट श्रद्धा के साथ विदाई देने की होड़ मची रही।
रात आठ बजे के समूचा शहर देवी प्रतिमाओं के जुलूस से भर गया। देवी के जयकारे और हर-हर महादेव, जय श्री राम जैसे उद्घोष के बीच श्रद्धालु उछलते-कूदते आगे बढ़ रहे थे। धीरे-धीरे विभिन्न मार्गों से प्रतिमाओं को निर्धारित रूट गांधीनगर मार्ग पर लाया गया।
विज्ञापन

रात नौ बजे के बाद रोडवेज से लेकर अमहट घाट तक पांच किमी की दूरी में प्रतिमाएं कतारबद्ध दिखने लगीं। अमहट घाट पर जैसे- जैसे विसर्जन होता गया गाड़ियां आगे बढ़ती गई। विसर्जन मार्ग पर पूरी रात श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी माता रानी से सुख, समृद्धि, शुभ, मंगल की कामना करते हुए उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

शहर में मेले का आनंद लेते लोग- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें