फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को मानदेय संघर्षों का परिणाम : प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 29 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांधीकला भवन में वित्तविहिन शिक्षक के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष लालविहारी यादव। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का सम्मेलन मंगलवार को गांधीकला भवन में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय व संचालन जिला महामंत्री राजवंत यादव ने किया। 
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि 12 वर्ष के संघर्ष के बाद प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा की है। इसके लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव का संगठन अभिनंदन करता है। उन्होने कहा कि एक अप्रैल से मानदेय लागू हो जाएगा। शासन ने आठ बिंदुओं पर डायरेक्टर से रिपोर्ट मांगा है। सरकार तेजी से इस पर काम कर रही है।

कहा कि बजट में इसके लिए प्रस्ताव हुआ है। इसलिए संगठन मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार नहीं करेगा क्योंकि इसका कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि शिक्षक मानदेय की धनराशि कम होने की चिंता न करें। प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी देशबंधु शुक्ला ने कहा कि संगठन शिक्षक, छात्र, प्रबंधक, प्रधानाचार्य के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश कोषाध्यक्ष शोभाराम पटेल ने कहा कि कोष, कार्यकर्त्ता व कार्यक्रम तीनों संगठन की रीढ़ है इसको कमजोर नहीं होना चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री रामनयन त्यागी, मंडल महासचिव राजीव सिंह, रविप्रकाश पाल, अर्जुन यादव, वीरेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी, संदीप सिंह, अरविंद चौधरी, राजमन कन्नौजिया, रामनवल यादव, सुशील पांडेय, शैदा हुसैन, प्रहलाद गुप्ता, विजय कुमार उपाध्याय, विमल सिंह आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताया। सम्मेलन में डॉ चंद्रेश चौधरी, विनय शुक्ल, सुमनमणि दुबे, राजेश मणि दुबे, नीरज त्रिपाठी, अतुल पाल, ज्योति अस्थाना, संजय तिवारी, आज्ञाराम चौधरी, राघव शरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें