देवरिया। श्री चित्रगुप्त सभा देवरिया के तत्वावधान में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया। इसमें चित्रांश समाज के लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की वर्षा करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
भजन गायक मनीष पांडेय, सुजीत श्रीवास्तव, डॉ संजय श्रीवास्तव ने होली गीत व भजन से सभी का मन मोह लिया। चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव, डॉ. बड़े श्रीवास्तव, अंटू श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने चित्रांश बंधुओं को गुलाल लगाकर सम्मानित किया।
इस दौरान अखिलेश्वर श्रीवास्तव, केएन श्रीवास्तव, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. केके श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, सुशील चंद्र श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव मौजूद रहीं। संवाद