कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में सोमवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी। रिहायशी झोपड़ी जल गई। लोग आग बुझाने का उपक्रम ही कर रहे थे कि घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया। जिससे आग तेज हो गई। हालांकि लोगों के सहयोग से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से कर्म दास एवं अजीत की झोपड़ी जल गई। उसमें रखा सामान राख हो गया । संवाद