फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान से लूट में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2016 11:42 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज के कुदरहा स्थित शराब की दुकान पांच अक्टूबर की शाम जबरन खुलवाकर 45 हजार रुपये की लूट करने वाले दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कानपुर के गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

वाल्टरगंज के बेलहरा गांव निवासी निगम नरायन सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी कुदरहा स्थित देशी शराब की दुकान पर पांच अक्टूबर को दुकान बंद होने के बाद दो लोग आए और जबरन दुकान खुलवाकर 45 हजार रुपये लूट कर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उमेश यादव निवासी कोहलवा थाना धनघटा संतकबीरनगर और सूरज यादव निवासी जिभियांव थाना लालगंज बस्ती पर लूट का केस दर्ज कर लिया था।
एसओ अजय नरायन सिंह ने बताया कि आरोपी उमेश यादव को पुलिस ने शुक्रवार को लालगंज बानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह कानपुर  के गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गोविंदनगर, किदवई नगर कानपुर के अलावा संतकबीरनगर के धनघटा थाने में कई मुकदमे पंजीकृत है। 
विज्ञापन

उस पर कानपुर में गैंगेस्टर एक्ट भी लग चुका है। उसके पास से शराब की दुकान से लूटी गई रकम में मिले पांच हजार रुपये बरामद हुए है। उसकी गिरफ्तारी में कुदरहा चौकी प्रभारी उदय भान   यादव की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। टीम में शिव प्रकाश, हरेंद्र दुबे, खुर्शीद व मुलायम यादव शामिल रहे। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें