फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ऑफिस पर बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया

Fri, 07 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जोनल कमेटी ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को धरना दिया। अध्यक्षता अध्यक्ष अशर्फीलाल ने किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि 16 महीने का वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, दुर्घटना बीमा, कार्य क्षति पूर्त़ि बीमा मद में कटौती धन राशि की जांच कराई जाए। अनुरक्षण व परिचालन कार्य में संविदा कर्मियों की सूची बनाई जाए तथा पूर्व निविदा कर्मियों को नियोजित किया जाए। 102 रिक्त संविदा कर्मियों की भर्ती एवं 31 मजदूरों के वेतन गबन की जांच कराने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं।

मंडल अध्यक्ष सालिक राम चौधरी ने कर्मचारी संघ की समस्याओं के जल्द निस्तारण करने की मांग की है। संचालन राम सहाय ने किया।  प्रेम प्रकाश, वरुण, विरेन्द्र कुमार पांडेय, विजय राज यादव, शैलेश यादव, श्याम नरायन मिश्रा, विजय कुमार, राम लखन, देवेन्द्र कुमार, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें