फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्च से नहीं मिला वेतन, स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 22 May 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवार स्थित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर और पीएचसी पल्हा के अलावा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात एनआरएचएम कर्मियों ने मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण बृहस्पतिवार को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी कार्य ठप कर दिए।
विज्ञापन

बहादुरपुर में पांच चिकित्सक, 20 सीएचओ सहित कुल 48 एनआरएचएम कर्मी तैनात हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ शाखा बस्ती के बैनर तले सीएचसी दुबौलिया में लंबित मानदेय न मिलने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के मुताबिक, संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर सीएचसी गौर पर बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें