बस्ती। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को जिल के स्कूलों व कोचिंग सेंटरों के आस पास अभियान चलाया गया। इस दौरान शोहदों की चेकिंग की गई और उन्हे चेतावनी देकर छोड़ा गया।
एंटी रोमियो टीम ने कोतवाली क्षेत्र के कंपनी बाग, गांधीनगर, अस्पताल चौराहा, कैली अस्पताल आदि जगहों पर चेकिंग की। इस दौरान आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम ने तीन शोहदों से माफीनामा लिखवाया।