फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर से निकले थे दवा लेने, ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थान के निकट रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची टिनिच पुलिस ने शव की शिनाख्त वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर उत्तर टोला निवासी श्रवण यादव 55 पुत्र राम शब्द यादव के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी टिनिच हरिराय ने बताया की बीती रात 2 बजे टिनिच रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने फोन पर उन्हें टिनिच-गोविंद नगर स्टेशन के बीच समय माता स्थान के निकट रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की जानकारी दी। शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। इस पर फोटो देखने के बाद मृतक का पुत्र दिलीप चौकी पर आया। उन्होंने शव की पहचान अपने पिता श्रवण यादव के रूप में की। बेटे ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की सुबह 9 बजे घर से जिला अस्पताल दवा लेने के लिए निकले थे। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो हम लोग उनकी खोज शुरू कर दी। बुधवार की सुबह वाॅल्टरगंज थाने पर इसकी सूचना भी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर उनकी मृत अवस्था में फोटो देखने के बाद हतप्रभ रह गए। बेटे ने बताया कि उनके पिता मूल रूप से गौर थाना क्षेत्र के केसरई के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें