फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया के युवक की लखीमपुर खीरी में बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैग बनाने की कंपनी में काम करते थे ऋतिक पांडेय
विज्ञापन

- केशवपुर तिहरे हत्याकांड में पिता रत्नाकर पांडेय की हो गई थी मृत्यु
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। बैग बनाने वाली निजी कंपनी में कार्यरत केशवपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की लखीमपुर खीरी शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना की खबर सुनकर परिजन गांव के लोगों के साथ रात में ही लखीमपुर खीरी निकल गए। मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया।

केशवापुर निवासी रत्नाकर पांडेय की 11 वर्ष पहले चर्चित शूटआउट कांड में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके बेटे ऋतिक पांडेय (22) पर आ गई थी। वह जनपद लखीमपुर खीरी शहर में एक बैग बनाने की कंपनी में कार्य करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से कहीं जाते समय शहर में एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में सिर में लगी गंभीर चोट से वह बेहोश हो गए। पुलिस ने घायल ऋतिक को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में मां के अलावा छोटा भाई प्रियांशु ही है। परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां रो-रोकर बेहोश हुए जा रही है। अगल बगल की महिलाएं चेहरे पर पानी का छींटा मारकर उन्हें होश में लाती है मगर वह फिर से दहाड़ मारकर रोने लगती है और फिर बेहोश हो जाती है। मृतक के चाचा गांव के अन्य लोगों के साथ शव लेने लखीमपुर गए है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वे लोग निकले। मगर समाचार लिखे जाने तक घर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें