फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज आज, महिलाओं ने मनाया उत्सव

विज्ञापन
हरितालिका तीज पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
हरितालिका तीज आज, महिलाओं ने मनाया उत्सव
विज्ञापन

महिलाओं ने पूर्व संध्या पर आयोजित किया समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पति की दीर्घायु के लिए भाद्र पद शुक्ल पक्ष की तृतीय यानी सोमवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा जाएगा। पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजार में पर्व के लिए रविवार को पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। इस बीच, तीज को उत्सावपूर्वक मनाने के क्रम में पूर्व संध्या पर रविवार को महिलाओं ने महरीखावां स्थित एक आवास पर तीजोत्सव का आयोजन किया।
बाजार में तीज को लेकर खासी भीड़ दिखी। इस पर्व पर शृंगार आदि सामान छूने के बाद दान दिए जाने की परंपरा है। इसी क्रम में बाजार में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। शहर के गांधी नगर, कंपनी बाग, कटरा, रौता चौराहा, रोडवेज, पुुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा सहित अन्य बाजारों में पर्व की धूम नजर आई।
विज्ञापन

अटल सुहाग के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व पर महिलाएं निराजल व्रत रखती हैं। पति की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए महिलाएं सोलह शृंगार कर माता पार्वती व भगवान शंकर की उपासना करती हैं। अगली सुबह यानी मंगलवार को दान दक्षिणा के बाद व्रती उपवास समाप्त करेंगी।
विज्ञापन

---------------
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
महरीखांवा में व्रती महिलाओं ने शृंगार कर पहले माता पार्वती व शिव की आराधना की। इसके बाद नृत्य, गीत व संगीत से शाम सजी। भजन व पर्व गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर विभा, नम्रता, वंदना, अनामिका, नेहा, निहारिका, बबिता, सरिता, तृप्ति, शशि, विनीता ने कहा कि पति व परिवार की मंगल कामना के लिए त्योहार में निराजल व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें