फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता को लेकर रूख सख्त

Wed, 11 Jan 2017 11:34 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
अाचार संह‌िता काे लेकर रुधौली थाने पर पुलिस को निर्देशित करते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पारा ज्यों-ज्यों नीचे जा रहा है, वैसे-वैसे सियासी तापमान ऊपर चढ़ता जा रहा है। बुधवार को विधानसभा चुनाव मद्देनजर एक ओर जहां फ्लाइंग स्कोर्ट व पुलिस अफसरों ने धुआंधार चेकिंग करके अवैैैध पाए गए रुपये, मोबाइल आदि बरामद किया, वहीं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने वाहनों में लगे अनधिकृत झंडे, स्टीकर व अनधिकृत बत्ती-हूटर उतरवाया।
विज्ञापन

उधर, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने पेड न्यूज को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक कर हिदायत दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय सचल दल के साथ रुधौली थाने के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले  वाहनों की सघनता से जांच शुरू की। इस दौरान कई गाड़ियों से  राजनैतिक स्टीकर राजनीतिक पार्टी के झंडे  आदि जब्त किए गए। प्रभारी निरीक्षक गोपाल स्वरूप वाजपेयी, एसआई  प्रमोद यादव, अवनीश सिंह, भगवान दास यादव मौजूद रहे।
वहीं बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस  अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय रुधौली तहसील का औचक निरीक्षण  करने जा पहुंचे। निर्माणाधीन थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ जनपद की सीमा तक जाकर जायजा लिया। थाने पर एसडीएम मनोज कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक गोपाल  स्वरूप वाजपेयी को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा संवेदनशील  बूथो पर नजर रखने की हिदायत भी दी। 
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व  में सशस्त्र सीमा बल के साथ थाना क्षेत्र के पठान टोला, चिकवा टोला,  करूआबाबा, मंगलबाजार, चैनपुरवा, हथियागढ के महल्लों, गांवों में,  सडकों पर आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया गया।  बर्नऐबुल गांव हथियागढ में पुरे गांव का सशस्त्र सीमा बल के साथ भ्रमण  किया। 
वहीं कप्तानगंज पुलिस ने बुधवार को  थूहा गांव के पास 60 लीटर  एल्कोहल के साथ एक व्यक्ति  को गिरफ्तार किया । एसआई राजाराम और कांस्टेबल इरसाद  और राजेन्द्र यादव बुधवार को भोर में गस्त करते समय गैलन में 60  लीटर लेकर जाते एक पकड़ा गया। पहचान रमेश निवासी थूहा थाना  कप्तानगंज के रूप में हुई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें