फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम को लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत

Tue, 10 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक सोनहा में कैश के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग खाताधारक की मंगलवार को मौत हो गई, जिससे बैंक में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दिवंगत के घर वालों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे घर के लोग शव को लेकर गांव चले आए।
विज्ञापन


सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव निवासी 65 वर्षीय मंशाराम पुत्र जसई मंगलवार को रकम निकालने के लिए पूर्वांचल बैंक सोनहा गए हुए थे। पूर्वान्ह 11 बजे वह दो हजार रुपये का विड्राल भरकर लाइन में खड़े हो गए।  बैंक में भीड़ होने के कारण वह दो बजे तक लाइन में खडे़े रहे। उनका नंबर आता इससे पहले ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पडे़ और मौके पर  ही उनकी मौत हो गई। दिवंगत के पुत्र जगराम ने बताया कि बैंक से सूचना मिलने के बाद वह और गांव के अन्य लोग बैंक पहुंचे। वहां से शव लेकर घर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें