फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी: बस्ती में खेत गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 05 May 2022 06:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बुधवार देर शाम वह गांव के बाहर खेत में जरूरी काम से गई थी। वहीं पर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पीड़िता का न्यायालय में कलमबंद बयान कराया जा चुका है। घटना के विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बुधवार देर शाम वह गांव के बाहर खेत में जरूरी काम से गई थी। वहीं पर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के राकेश, आजाद व बलराम उर्फ पप्पू ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह से वहां से भागने के बाद वह घर पहुंची और घटना की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी। सूचना पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीओ अंबिका राम, प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र मौके पर पहुंचे। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गईं। रात में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें