बस्ती। धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त चौक के निकट भगवान चित्रगुप्त मंदिर में रविवार शाम भगवान चित्रगुप्त और मां दुर्गा की महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य यजमान दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्नी साक्षी श्रीवास्तव और पुत्र शुभ व अथर्व के साथ विधि विधान से पूजन कर महाआरती की। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त और माता दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को शाम के समय भगवान चित्रगुप्त की महाआरती नियमित रूप से आयोजित की जाती है। इसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। महाआरती में इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, शिवनंदन श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, साईं संदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सिन्हा और कंचन पांडेय मौजूद रहे। संवाद