फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर नहीं

Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय बैठक में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में अमहट घाट के पास हुई।
विज्ञापन

बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाकर संघर्ष करने के निर्णय के साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में महेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें किसान समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। बिजली का निजीकरण हुआ तो किसान, गरीब तबाह हो जाएगा। गन्ना और कृषि उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू नेता जयराम वर्मा ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय शिविर हरिद्वार में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य बढ़ाए जाएं। भाकियू की बैठक में गोविंदनगर और अठदमा रुधौली चीनी मिलों पर बकाया का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें