फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग में बोले सीएम, सरकार भूजल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग में बोले सीएम, सरकार भूजल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञापन

बस्ती। भूजल सप्ताह के समापन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग की। कहा कि प्रदेश सरकार भूजल प्रबंधन व संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। कहा कि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदेश में भूजल संसाधन की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबंधन किए जाने के उद्देश्य से यूपी भूगर्भ जल (प्रबंधन और विनियमन) अधिनियम 2019 लागू किया गया है। भूजल सप्ताह के सफल क्रियान्वयन पर सबको बधाई देते हुए कहा कि इस अधिनियम में जहां एक ओर जनोपयोगी पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गई है, वहीं भूजल प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। कहा कि भूजल के उचित उपयोग के लिए आमजन मानस की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में प्रकृति ने भरपूर मात्रा में पानी के स्रोत दिए हैं, लेकिन इस संसाधन के बेहिसाब दोहन से कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर में काफी गिरावट आई है। सरकार ने गिरते हुए भूजल स्तर को गंभीरता से लेते हुए विगत वर्षों में इस दिशा में सुधार के लिए कई प्रयास किए है।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, डीएम आशुतोष निरंजन, अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार गौतम, नेपाल सिंह, विश्वेर प्रसाद, राजेंद्र यादव, संजेश श्रीवास्तव, शिप्रा चौबे, उमाशंकर मिश्र, अंबुज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें