फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 घंटे देरी से पहुंची गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों का छूट रहा पसीना

Tue, 04 Aug 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब संचालित
विज्ञापन





बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते अप और डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से संचालित हुईं। सोमवार को गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 9:48 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से कई यात्री अपने गंतव्य को समय से नहीं पहुंच पाए जिससे उन्हें काफी परेशान होना पड़ा।


रेलवे समय सारणी के अनुसार, मुंबई बांद्रा से चलकर गोरखपुर आने वाली गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 4:50 बजे आने का समय था लेकिन 9:48 घंटे लेट होने से यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सुबह से दोपहर तक ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठना पड़ा। इससे यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच सकें और ट्रेन के अनुसार आगे की बनाई गई अन्य योजनाएं बेकार हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें विलंब से संचालित हुई उनमें अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे, पूर्णिया कोर्ट आनंद विहार स्पेशल चार घंटे, जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, श्रीगंगानगर समस्तीपुर स्पेशल 3 घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटे, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से स्टेशन पर आई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे की ओर से कई स्थान पर तरह-तरह के कार्य कराए जा रहे हैं जिससे ट्रेनेंं लेट हो जाती हैं। अधिकतर नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें