फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैथालॉजी सेंटर का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में सीएचसी के सामने स्थित एक पैथालॉजी सेंटर में मंगलवार रात बेखौफ चोर शटर का ताला काटकर अंदर दाखिल हो गए। चोर अल्ट्रासाउंड मशीन, सीबीसी मशीन, माइक्रो मशीन, दो लैपटॉप और 4,500 रुपये नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। बुधवार तड़के घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपारा गांव निवासी सुधाकर पाठक और पढ़नी पांडेय निवासी आशुतोष पांडेय साझेदारी में कई वर्षों से सीएचसी कप्तानगंज के सामने पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हैं। मंगलवार रात चोरों ने सेंटर के शटर का ताला काट दिया। इसके बाद अंदर रखी अल्ट्रासाउंड मशीन, सीबीसी मशीन, माइक्रो मशीन, दो लैपटॉप और 4,500 रुपये नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
बताया गया कि तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी ने सेंटर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संचालक और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक नमूने लिए।
पुलिस चोरी के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संचालक आशुतोष पांडेय निवासी पढ़नी पांडेय ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें