आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ गोदभराई और हेल्दी बेबी-शो
गौर (बस्ती )। आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को केंद्रों पर गोदभराई, हेल्दी बेबी -शो, हैंडवाश, छह माह पूर्ण बच्चों का अन्न प्राशन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीडीपीओ जितेंद्र कुमार व मुख्य सेविका निशा श्रीवास्तव ने केंद्रों पर मौजूद गर्भवती महिलाओं व बच्चों को तरह-तरह की जानकारियां दीं।
सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक के सभी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छह वर्ष तक के बच्चों की वृद्धि की निगरानी के साथ उनका वजन एवं लंबाई, ऊंचाई की माप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की ओर से 21 मार्च से किया जा रहा है जो आगामी चार अप्रैल तक चलेगा।
मुख्य सेविका निशा श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र केसरई, पेड़ार, बभनगांवा कला, पड़री, तेनुईचेत सिंह सहित कई केंद्रों पर बड़े धूमधाम से हेल्दी बेबी शो, गोदभराई, हैंडवॉश हाथ धुलने के फायदे, पौष्टिक भोजन, साफ सफाई, शौचालय का प्रयोग आदि के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि लैंगिक संवेदनशीलता एवं जल प्रबंधन-जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका, वर्षा जल संचयन में समुदाय की सहभागिता, वर्षा जल संचय संरचना का निर्माण आदि के बारे में महिलाओं को विधिवत जानकारी दी। इसके साथ ही एनीमिया प्रबंधन रोकथाम-गर्भवती धात्री माताओं एवं किशोरी व बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम एवं उपाय, स्कूली बच्चों में एनीमिया की रोकथाम व प्रबंधन में आयुष की महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं व बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन का बढ़ावा बेहद जरूरी है। इस मौके पर कुसुम शर्मा, सोहरता देवी, चंद्रावती देवी, लक्ष्मी, कांति देवी, सुनीता देवी सरिता, चंद्रावती आदि मौजूद रहीं।