जिले में तीन लोग पाजिटिव पाए गए
बस्ती। जिले में कोरोना को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को 503 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें तीन की रिपोर्ट पाजिटिव मिले हैं। इस प्रकार अपने जिले में एक्टिव केस अब सात हो गए हैं।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना जांच के लिए 478 लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है।
कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी है। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। कोरोना जांच के लिए रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थलों से टीम ने नमूना लिया जा रहा है। कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। खांसी, बुखार होने पर बिना देर किए कोरोना की जांच कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की जांच में सहयोग करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए।