फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा की दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में नौवीं की छात्रा की
विज्ञापन

दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव
वाल्टरगंज (बस्ती) थाना क्षेत्र के पिपराजप्ती गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 16 वर्षीय ज्योति पुत्री अशोक कुमार का दुपट्टे के फंदे से लटका शव पाया गया। घटना देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य, नमूने एकत्र किए। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे मे सोने चली गई। लेकिन, जब सुबह काफी देर तक नहीं जागी तो उसे जगाने उसके कमरे के दरवाजे पर बुलाया, लेकिन कोई भी जबाब न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो अन्दर वह खुटी से बंधी सफेद दुपट्टे से फांसी लगा कर मरी पड़ी है। घटना देख मृतका की मां लक्ष्मी देवी, पिता अशोक, दहाड़े मारकर रोने लगे। मां को रोता देख बेटा अनुराग, अंकित, आदित्य सहित परिवार के सभी लोग रोने लगे। परिजनों को रोता देख आसपास के लोग भी जुट गए। मृतका नारंग इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें