वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के देईपार चौराहे पर बस्ती की ओर से आ रही एसयूवी की सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती की पहचान क्षेत्र के बसापारा निवासी खुशबू (18) के रूप में हुई। मौके पर आए उपनिरीक्षक गामा यादव ने परिजन की मदद से घायल युवती को अस्पताल भिजवाया और एसयूवी चालक को हिरासत में लिया। परिजनों ने बताया कि खुशबू ब्लॉक मुख्यालय सल्टोआ कोचिंग पढ़ने आती है। घर लौटते समय हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है। संवाद