फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीज 366

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीज 366
विज्ञापन

बस्ती। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4203 पहुंच गई है। जबकि 30 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 3760 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 366 है। कोरोना से मरने वालों की संख्या है 77 है। यह पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
डीएम ने बताया कि जिले से 150030 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 148614 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। 144411 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1416 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है। कोरोना के मामले मिलने के बाद जिले में 183 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 98, हर्रैया में 63, भानपुर में नौ व रुधौली में 13 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले दो दिनों में मात्र 40 लोग संक्रमित हुए हैं। पहले यह संख्या अधिक थी। डीएम के अनुसार जिले में अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन के अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली, लेवल वन के अस्पताल मुंडेरवा, परशुरामपुर व दो निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें