फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

विज्ञापन
बस्ती के जिला स्टेडियम में कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने खेल कूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
विज्ञापन

बस्ती। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती महोत्सव के तहत होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व है। सरकार फिट इंडिया के तहत युवाओं में खेल की विशेष रुचि पैदा करने पर जोर दे रही है। महोत्सव से खेलकूद को जोड़ने के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि बस्ती महोत्सव के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन 28 जनवरी से एक फरवरी तक किया जा रहा है। खेलों के विजयी प्रतिभागियों को महोत्सव के मुख्य मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि खेलकूद से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। पहले दिन फुटबॉल मैच में स्टेडियम सीनियर टीम विजयी रही। हैंडबाल बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजयी रहा। बालिका वर्ग में डीएच एकेडमी विजयी रही। किक्रेट में एवन और श्रीराम पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्र, अजय श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार जायसवाल, विमलेश ध्रुव, अनुपम शुक्ल, जितेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें