फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। वाहनों का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीकरण प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह में शामिल रहे रवि श्रीवास्तव को कोतवाली पुलिस ने रविवार को अमहट पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
31 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के सामने एक दुकान पर छापा मारकर गिरोह के बाकी तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रवि श्रीवास्तव निवासी बैरिहवा थाना कोतवाली का भी नाम सामने आया था। तभी से पुलिस को रवि की तलाश थी।
विज्ञापन

उस समय गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शमशाद निवासी आनंद नगर कटरा थाना कोतवाली, अब्दुल रहमान अंसारी निवासी धौबहिया थाना वाल्टरगंज और मनीष प्रजापति निवासी जामडीह शुक्ल थाना कोतवाली शामिल थे। इनके पास से आरसी पेपर सादा, स्कैन आरसी पेपर, अर्द्ध निर्मित डीएल फोटो युक्त मोहर सहित हस्ताक्षरित, दो मोहर कर पंजीयन अधिकारी मोटर वाहन विभाग, एक कलर प्रिंटर, मानीटर, की बोर्ड माउस, इंक पैड, लैपटाप चार मोबाइल और नकदी बरामद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में शमशाद ने बताया था कि वह अपनी दुकान में फर्जी/डुप्लीकेट कागजात बनवाने के काम में उसके साथ अब्दुल रहमान अंसारी व रवि श्रीवास्तव निवासी बैरिहवा के साथ मिलकर काफी दिनों से कर रहा था। जो कमाई होती थी उसे सब लोग आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन

उसने कबूल किया कि विभाग के बाबुओं से मिलकर उनसे मूल पेपर व अन्य दस्तावेज प्राप्त करके बाहर लाता है और इसका डुप्लीकेट तैयार कर मोहर दस्तखत कर लोगों को दे देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारीनिरीक्षक कोतवाली संजय कुमार, चौकी प्रभारी सिविल लाईन सर्वेश कुमार, कांस्टेबलप्रमोद यादवव इंद्रजीत पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें