फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में मिला महिला का शव
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक 25 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। रविवार को ट्रैक किनारे गए कुछ लोगों को शव दिखाई दिया। धीरे-धीरे यह बात फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने गौर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद भी दिवंगत की पहचान नहीं हो पाई। दिवंगत के शरीर पर पीला सफेद फूलदार समीज व नीले रंग का सलवार है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखा है। थाना अध्यक्ष गौर ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। फिल्हाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें