फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत से साथ आया दोस्त कोरोना पॉजिटिव, युवक को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुवैत से साथ आया दोस्त कोरोना पॉजिटिव, युवक को किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन

घर पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया नमूना, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग शुरू
24 घंटे के भीतर जिले में आए तीन प्रवासी भी क्वारंटीन
बस्ती। कुबैत से शनिवार को गायघाट आए एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए नमूना लेकर क्वारंटीन कर दिया। क्योंकि कुवैत से उसके साथ आने वाला दोस्त कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कुशीनगर जिले का रहने वाला है। उसे गोरखपुर में भर्ती किया गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में तीन लोग दुबई व कुवैत से आए हैं। तीनों क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीनों की एंटीजन जांच निगेटिव हैं, मगर आरटीपीसीआर के लिए नमूने भेजे गए हैं।
हालांकि जिले में इन दिनों कोरोना का कोई केस नहीं पाया गया है, मगर तेजी से फैल रहे कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में विदेश से आने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सीएचसी व पीएचसी की टीम गांवों में बाहर से आने वालों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि कुवैत से जिले का एक युवक कुशीनगर जिले के एक दोस्त के साथ आया है। कुशीनगर का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद टीम को सक्रिय कर दिया गया। शनिवार सुबह युवक गोरखपुर से जैसे ही घर पहुंचा, उसे क्वारंटीन कर दिया गया। नमूना लेकर एंटीजन जांच की गई, रिपोर्ट निगेटिव आई है। टीम ने आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा है। उसके साथ आने वाले चालक और अन्य परिवार के लोगों के भी नमूना लेकर क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 24 घंटे में तीन लोग विदेश से आए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना की जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें