फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से दंपती समेत चार घायल
विज्ञापन

बस्ती। बांसी मार्ग पर रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया चौराहे के पास कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। बाइक सवार लोग संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर जा रहे थे।
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाने के नसहापार निवासी ओम प्रकाश (35), अपनी पत्नी सुनीता (30), बेटे अनमोल (6) और चार वर्षीय आनंद के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से ससुराल सिद्धार्थनगर के गजहड़ा जा रहे थे। दसिया चौराहे के समीप पहुंचने पर रुधौली की तरफ से बस्ती जा रही कार की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुधौली भेजा। स्थानीय लोगों ने कार चालक का पीछा किया। चालक कार लेकर बस्ती की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें