फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

बस्ती। थाना मुंडेरवा, लालगंज पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने लालगंज थाने के वांछित व 25 हजार के इनामिया सहित चार पशु-तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह पशुओं को तस्करी करके पश्चिम बंगाल ले जाता है।
विज्ञापन

सोमवार भोर में करीब चार बजे मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर कोरिया पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने गोली चला दी। जो प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा ब्रजेंद्र पटेल के बुलेट प्रूफ जॉकेट में लगी जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया तो एक गोली एक बदमाश के दाएं पैर में लगी। जिसकी पहचान शीब्बू जायसवाल निवासी पकड़ीयापुरा पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। इसके बाकी साथी भागने लगे तो टीम ने घेराबंदी करके तीन अन्य तस्करों को भी धर दबोचा। जिनमें सुनील कुशवाहा निवासी कसौरा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, लालबाबू निवासी गौरी श्रीराम थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर और अरविन्द यादव निवासी तरगटीया करमपट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर शामिल हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि असलहा-कारतूस के अलावा मौके से बिना नंबर की एक बोलेरो बरामद किया गया है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें