फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हड़िया गांव के किनारे सरसों के खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिर, आंख व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या का आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी आलोक प्रसाद के साथ थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के लिए फोटो आसपास के थानों में भेजने के साथ ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हड़िया गांव की कुछ महिलाएं सोमवार को सुबह सरसों काटने जा रही थीं। तभी गांव के मसूरीलाल के सरसों के खेत में नग्न शव पर उनकी नजर पड़ी। निर्वस्त्र शव देकर वे डर गईं और चीखने, चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास घंटों साक्ष्य तलाशने का प्रयास किया। आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम बाद ही मौत की वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें