पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सात स्कूलों में ठहरेगी फोर्स
एसपी व एसडीएम ने सभी स्कूलों का किया निरीक्षण
मानिकचंद(बस्ती)। विधान सभा चुनाव में लगने वाली फोर्स पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सात स्कूलों में ठहरेगी। बुधवार को इन स्कूलों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत ने किया। अधिकारियों ने स्कूलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों से सामंजस्य व बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की।
सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि इन सभी सातों स्कूलों में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड व चौकीदारों के ठहरने आदि की व्यवस्था को देखा गया। जहां पर बिजली, शौचालय, कमरा, हाल, पानी आदि की समुचित व्यवस्था मिलती है तो ठहराया जाएगा। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी हड़िया राधारमण यादव ने बताया कि श्रीनेत ग्लोबल स्कूल हड़िया, स्व. रामराज चौधरी इंटर कॉलेज मरवटिया, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज महुंडर, जयजयराम इंटर कॉलेज महुंडर, सरला इंटर कॉलेज जिगिना सहित सात स्कूलों को अधिग्रहीत किया गया है। इस मौके पर एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, कोतवाल राधेश्याम राय, चौकी प्रभारी प्लास्टिक काम्प्लेक्स सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।