फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या पुल के पास बुधवार रात लगभग 8:00 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

पगार मार्ग पर बढ़या पुल के निकट हुई इस टक्कर में पहले हादसे में बाइक सवार महेंद्र प्रताप (30), रुदल (55) निवासी लहिलवारा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार विवेक कुमार (18), अंश (17) और नीरज (25) निवासी खिरिहवा थाना कप्तानगंज भी गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसा होने पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें