फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित रहे

Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश,

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर उसे समय अफरा तफरी मच गया।जब सोमवार को दोपहर में अचानक सीएमओ डॉ आरएस दुबे अस्पताल पर पहुंच गए। अस्पताल पर तैनात स्टाफ नर्स राधिका देवी,एलटी राजेश कुमार एवं तीन आयुष्मान आरोग्य के स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ के इस कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


सीएचसी गौर का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था देखी। जहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इसके बाद उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया जहां कुल 178 मरीज देखे गए थे, कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं था। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में नेत्र कक्ष का निरीक्षण किया। जहां बच्चों के आंख का स्क्रीनिंग कम होने पर फटकार लगाई और कहा कि आंखों की जांच की संख्या हर हाल में बढ़ाई जाए। इसके बाद सीएमओ ने गौर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मिशन की जानकारी ली। पता चला कि बरगदहिया में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अंबुज मिश्रा, बेलसड़ में तैनात नेहा मालिक व इटबहरा में तैनात स्वास्थ्य कर्मी हरिश्चंद्र अनुपस्थित हैं।सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही पांचों स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने यह भी बताया कि पिछले छह माह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अभी तक वह चालू नहीं हो पाया है। इसको लेकर वह नाराजगी जाहिर की और अधीक्षक डॉ प्रेमचंद को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में इसे जल्द से जल्द चालू कराए।जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें