बस्ती। कटरा साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार को श्री साईंनाथ जप व पूजन के पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा तक चलेगा।
श्री साईं बाबा के पूजन के साथ उनका अभिषेक, हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन होगा। साईंराम जाप एवं पाठ अनवरत चलेगा। पं. विंध्याचल शुक्ला की अगुवाई में पूजन प्रारंभ हुआ। अन्य जगहों से आए ब्राह्मणों ने पूजन-अर्चन की शुरुआत कराई। मुख्य यजमान रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव रहे। कहा कि पूर्णिमा साईं बाबा के भक्तों के लिए एक विशेष दिन है, जो भक्त को अपने गुरु के प्रति अपनी भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। साईं बाबा ने हमेशा समानता, प्रेम और सेवा का संदेश दिया है। उन्होंने अपने भक्तों को क्रोध, अहंकार और द्वेष से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर अध्यक्ष पुनीत पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, हनुमान प्रसाद मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, रामबाबू श्रीवास्तव, पं. अवधेश कुमार मिश्रा, पं. संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।