फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाऊं बाजार में लकड़ी लदे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग सुबह ट्रक में लगी आग। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पाऊं बाजार में लकड़ी लदे ट्रक में लगी आग
विज्ञापन

- गोंडा से गोला बाजार जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित पाऊं बाजार में नर्सरी मोड़ के पास शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे लकड़ी लदे ट्रक में आग लग गई। चालक व खलासी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

लकड़ी लदा ट्रक गोंडा से गोला बाजार जा रहा था। रामजानकी मार्ग स्थित पाऊं बाजार के नर्सरी मोड़ पर पहुंचते ही उसमें आग लग गई। ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। जिससे लकड़ी व ट्रक पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक व खलासी सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि लकड़ी सहित ट्रक जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें