फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में में 11 लोगों पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी क्षेत्र के तिनछवा गांव में एक दिन पहले शनिवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के एक बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने 11 लोगों पर हत्या के प्रयास और बलवा सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तिरछवा गांव में खूनी संघर्ष के मामले में गांव के ही गंगासागर की पत्नी सहित परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में गौर सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में बुजुर्ग महिला भानुमति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौर पुलिस ने संजय की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस टीम ने आरोपी अनुराग चौधरी, रामनाथ और शंभूनाथ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजन ने बताया कि घटनास्थल से सात डंडा और एक लोहे की राॅड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें