पानी गिराने की बात पर मारपीट, दो नामजद
पुलिस ने आरोपितों का शांति भंग में भी किया चालान
पैकोलिया(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के पकड़ी-जप्ती गांव में बुधवार की दोपहर पानी गिराने की बात पर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के पकड़ी जप्ती गांव निवासी राम संवारे की पत्नी सुधरा देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही करन कुमार और अर्जुन कुमार बुधवार करीब 12 बजे पानी गिराने की बात को लेकर मारने लगे। शोर मचाने पर बचाने आए विपिन कुमार को गालियां देते हुए ईंट तथा लाठी-डंडे से मारा और कपड़े भी फाड़ दिया। लोगों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल सुधरा देवी व विपिन कुमार को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।