फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के कनकपुर की घटना
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कनकपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में रविवार को मारपीट हो गई। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार कनकपुर गांव में काशीराम व अनिल कुमार के बीच भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। काशीराम की पत्नी नीलम वर्मा ने आरोप लगाया रविवार दोपहर को गांव के राकेश, अनिल कुमार, दुर्गेश, गंगोत्री लाठी-कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर उन्हें तथा सालिकराम को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों पर घर में घुसकर मारने-पीटने का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के अनिल कुमार की तहरीर पर नीलम वर्मा तथा पति काशीराम पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नीलम वर्मा, सालिकराम दूसरे पक्ष के अनिल कुमार व अमिता को मेडिकल के लिए गौर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें