फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज कस्बे में लगी भीषण आग, मकान व दुकान के सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज कस्बे में लगी भीषण आग, मकान व दुकान के सामान जलकर राख
विज्ञापन

- मुख्य गली में कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग
बस्ती/महराजगंज। महराजगंज कस्बे में सोमवार को कपड़े की दुकान व घर में भीषण आग लग गई। दुकान और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों व फायर ब्रिगेड की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बे की मुख्य गली में विजय कुमार कसौधन का तीन मंजिला मकान है। नीचे उनकी कपड़े की दुकान है। दूसरे तल पर उनका आवास है। सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे विजय कसौधन छत पर पूजा कर रहे थे। उनके छोटे पुत्र विक्की कसौधन मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख युवक ने गुहार लगाई। दुकान के मालिक विजय कसौधन और पुत्र विक्की जब तक कुछ समझ पाते, आग दुकान में फैल चुकी थी। आग को बढ़ता देख घर के लोग किसी तरह बाहर निकले। कुछ ही देर में आग ने दूसरे तल पर स्थित आवास को भी अपनी जद में ले लिया। दुकान व घर का सारा सामान जलने लगा। जो जहां था, वहीं से बाल्टी में पानी लेकर गली की तरफ दौड़ पड़ा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास कोई जा पाने की हिम्मत नहीं कर पाया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, तब तक दुकान और मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। राजस्व विभाग की टीम आग से हुए नुकसान की जानकारी जुटाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें