फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदले माैसम में हमलावर हुआ बुखार, बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा परेशान

Thu, 30 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ठंड-गर्म के मौसम में बुखार हमलावर है। गले में खराश के मामले भी बढ़ गए हैं। खांसी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ओपीडी और इमरजेंसी समेत कई वार्ड मरीजों से फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं। लोगों ने बताया कि घुटने और गांठ में दर्द से परेशानी बढ़ी है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। उसमें लगभग 100 से अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस के हैं। कुछ मरीज घुटने में दर्द के भी आ रहे हैं। बुखार जल्दी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। गले में खराश, खांसी, जुकाम भी परेशान कर रहा है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मौसम के बदलाव से संक्रमण वाले मरीज बढ़े हैं। बुखार से लोग परेशान होकर पहुंच रहे हैं। इसमें बचाव जरूरी है। वहीं मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन वार्ड में प्रतिदिन करीब दो से तीन सौ मरीज गले में खराश, खांसी, जुकाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखें और पानी एक स्थान पर एकत्र न होने दें। ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एमडी मेडिसिन डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के चलते लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। कहा कि लोगों को ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम और बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें