कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के पास रामजानकी मार्ग पर बुधवार शाम एक बाइक को पीछे से ठोकर मार दी गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कल्यानपुर गांव निवासी शंकर और रंगीलाल कुदरहा बाजार से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान धनघटा थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी शैलेंद्र अपनी रिश्तेदारों कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव से लौट रहे थे, उनकी बाइक पीछे से टकरा गई।
टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी कुदरहा महेश शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। संवाद