फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षिप्त-3

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर से मारपीट में पिता-पुत्र नामजद
विज्ञापन

बस्ती। महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के दौरान डॉक्टर से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में डॉ. मनीष कुमार पांडेय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय ने तहरीर दी। पुलिस ने सुशील मिश्र व उसके पुत्र गौरव मिश्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में चार नामजद
बस्ती। ट्रेलर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राधेश्याम राय ने तहरीर देकर बताया कि सर्विस लेन बड़ेवन में खड़े ट्रक की जांच करने पर नंबर प्लेट फर्जी निकला। इस संबंध में चालक सुनील कुमार राय निवासी बड़गो बसवारी गांव थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के अलावा रामजतन व रमेश कुमार निवासी कुवावल खुर्द थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर और विजय कुमार निवासी बस्तीया बारीगांव ढकवा बाजार जनपद गोरखपुर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपशब्द कहने पर मुकदमा
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने सांसद को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मनीष तिवारी निवासी अहरा थाना मुंडेरवा ने तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि झंडू पटेल उर्फ विवेश पटेल निवासी रानीपुर थाना मुंडेरवा ने अपनी मोबाइल के व्हाट्सएप से सांसद हरीश द्विवेदी को अपशब्द लिखकर भेजा। इस संबंध में पूछने पर धमकी दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें