फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का 'दानव': बेटी के साथ दो साल तक संबंध बनाता रहा पिता, हर बार पाप के बाद देता एक ही धमकी

Mon, 04 Dec 2023 08:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, छावनी

सार

मां को जानकारी होने पर उसने ऐतराज जताया मगर बदनामी के डर से वह मुंह न खोल सकी। आजिज आने पर बेटी को लेकर वह थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
पिता ने बेटी संग दो साल किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बस्ती स्थित छावनी थानाक्षेत्र के एक कामांध पिता पर 19 वर्ष की बेटी के साथ दो वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। बेटी जब भी यह बात अपनी मां से बताने की बात करती थी तो पिता जान से मारने की धमकी देता था। जानकारी होने पर उसकी मां ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी बेटी के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को व्यथा बताने लगी तो लोग सुनकर दंग रह गए। उसने बताया कि उसका पति पिछले दो वर्ष से बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। जब भी वह विरोध करती या मां से शिकायत करने की बात करती थी तो उसका पिता जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता रहा। 
विज्ञापन

मां को जानकारी होने पर उसने ऐतराज जताया मगर बदनामी के डर से वह मुंह न खोल सकी। आजिज आने पर बेटी को लेकर वह थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें