फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेलघाट में गन्ना क्रय केंद्र हटाने से भड़के किसानों किया प्रदर्शन

Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गौर ब्लॉक के बेलघाट से गन्ना क्रय केंद्र हटाने से क्षेत्रीय किसान भड़क उठे हैं। नाराज किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना के लिए डीएम को पत्र भी भेजा है। गौर ब्लॉक के बेलघाट सहित आसपास के 13 गांव के किसानों का गन्ना बलरामपुर चीनी मिल बभनान को प्रेषित होती है।
विज्ञापन

किसानों का गन्ना खरीदने के लिउ चीनी मिल द्वारा बेलघाट गन्ना क्रय केंद्र बौड़िहार में संचालित किया जा रहा है। इसके चलते एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों को तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्रीय गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े दर्जनों किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र को बेलघाट में खोलने के लिए डीएम को पत्र भी दिया था। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।
उनका कहना है कि बभनान चीनी मिल द्वारा बौड़िहार गांव में क्रय केंद्र बनवाने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर रविवार दोपहर क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने काम बंद कराते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि यदि बेलघाट में गन्ना क्रय केंद्र नहीं बना तो हम लोग बभनान चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। मिल गेट पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरिराम, त्रिभुवन, सजंय सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार, रामराज, राम नोहर, भागीरथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें