फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टांगपारा में 13 साल बाद खाद वितरण हुआ शुरू

Mon, 17 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
टांगपारा समिति में खाद वितरण का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रस्रोता विभाग
विज्ञापन
बस्ती। बी- पैक्स कटरा की उपशाखा टांगपारा (भदेश्वरनाथ) में 13 साल बाद रविवार को खाद वितरण कार्य आरंभ हो गया। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कि यह उप समिति 13 साल से बंद चल रही थी। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत फिर से इसे चालू कराने में सफलता मिली है। अब भद्रेश्वरनाथ क्षेत्र के किसानों को खाद के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कहा कि पीसीएफ के गोदामों में डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों की मांग के अनुरूप समय से खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कोई भी समिति सदस्य उर्वरक पाने से वंचित न रहे। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में वर्तमान में 300 बोरा डीएपी और 500 बोरा यूरिया उपलब्ध है। इस मौके पर उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता आशीष श्रीवास्तव ने समिति के सदस्य बनने के लाभ बताए।
इस मौके पर भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, रामतेज चौधरी, राम आधार चौधरी, शिव पूजन गिरी, संतोष वर्मा, अमित, प्रबोध, अनिल कुमार, राजेश, प्रभात, सुरजीत, अश्वनी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें