फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांड के हमले में घायल किसान की मौत

Fri, 22 May 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार की शाम को खेत में किसान पर साड़ ने कर दिया था हमला
विज्ञापन


वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पिपरी ठाकुर गांव में सांड के हमले में घायल किसान की मौत के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पिपरी ठाकुर गांव के भवानी प्रसाद (50) पुत्र स्व. राम यज्ञ रविवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे खेत में गए थे। वहां पर सांड के हमले में घायल किसान की मौत ने आकर उन पर हमला बोल दिया। यह देख आसपास के खेतों में मौजूद किसानाें ने साड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह कई बार हमला करके भवानी प्रसाद को घायल कर चुका था। परिजन घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। शव पहुंचते ही परिवार में भाई राम चंद्र, बहन बादामा देवी, दुर्गावती सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार ने बताया कि मृतक किसान के घर लेखपाल को भेजकर जांच करके कार्रवाई की जाएगी तथा छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए बीडीओ व संबंधित विभाग को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें