बस्ती। हर्रैया के भाजपा विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाली मनोरमा नदी की दुर्दशा के बारे में बताया। कहा कि भगवान राम के उद्गम से जुड़ी इस पौराणिक नदी के संरक्षण की पहल होनी चाहिए। वहीं, यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। विधायक ने सीएम को अवगत कराया कि मनोरमा नदी वर्तमान में अत्यधिक मैली एवं जलकुंभी से पटी हुई है, जिससे नदी की निर्मलता छिन गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री से लगभग 115 किलोमीटर लंबी मनवर नदी की सफाई, डी-शिल्टिंग और जलकुंभी निकासी का कार्य आधुनिक मशीनों के माध्यम से कराने जाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि सीएम ने अयोध्या धाम तक प्रस्तावित श्रीराम अवतरण कॉरिडोर परियोजना को शीघ्र अंतिम रूप देने का आश्वासन दिया है।