हड़िया गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को लेकर जिला अस्पताल गए। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया गांव में शनिवार देर रात 32 वर्षीय युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को लेकर जिला अस्पताल गए। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हड़िया निवासी दिलीप चौधरी (32) पुत्र स्व. संतराज चौधरी ने खेती करते थे। उनका एक चार साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात्रि अपने घर की छत पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दिलीप ने कनपटी पर दाहिने तरफ गोली मार ली।
सूचना पर हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी राधारमण यादव मय फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की वजह की जांच पड़ताल की जा रही है।